सिलीगुड़ी, 17 अक्टूबर (नि.सं.)। एनजेपी पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम विश्वजीत सरकार और रनी देव है।
शुक्रवार रात को गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने फूलबाड़ी इलाके में अभियान चलाया और 6 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त गांजा को असम से बिहार में तस्करी करने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। आज दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत पेश किया गया है।