गाजोलडोबा में नौका विहार में कम हुए पर्यटक, नाव चालक चिंतित

गाजोलडोबा,16 दिसंबर (नि.सं.)। गाजोलडोबा के नौका विहार में पर्यटक कम हो गए हैं। जिससे नौका विहार के चालक चिंतित हैं। राजगंज ब्लॉक अंतर्गत गाजोलडोबा के भारोर आलो में नौका बिहार पर्यटन स्थलों में से एक है। लेकिन कई महीनों से पर्यटक गाजोलडोबा में तो आते है, लेकिन नौका बिहार पर नहीं चढ़ते है। जिसके चलते लगभग 120 नाव चालक चिंतित हैं।

ज्ञात हो कि सिक्किम में प्राकृतिक आपदा के कारण गाजलडोबा में तीस्ता का पानी बढ़ गया था। इसके चलते नदी में काफी मात्रा में मिट्टी जम गया है। साथ ही जिस स्थान पर नौका बिहार खड़ी थी वह भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे नाव चालकों को परेशानी हो रही है।नाव चालक रतन सरकार व सुकांत विश्वास ने बताया कि पर्यटक तो आ रहे हैं लेकिन नाव पर नहीं चढ़ रहे हैं। क्योंकि कुछ महीने पहले सिक्किम में आई आपदा के कारण गाजलडोबा तीस्ता में पानी बढ़ गया था। जहां नौका विहार है वहां मिट्टी जमा हो गया है। नौका विहार का मुख्य स्थल भी नष्ट हो गया है।

जिससे पर्यटक आते है और गंदा पानी देखकर नाव पर नहीं चढ़ते है।इस गंदे पानी में प्रवासी पक्षियों की आवाजाही भी कम हो गई है।। नौकायन करने में भी परेशानी हो रही है। ऐसी स्थिति में कमाई की समस्या है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस जगह से मिट्टी हटाकर नौकायन की उचित व्यवस्था कर दे तो इससे सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


venombetjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetgrandpashabetmariobetGrandpashabeturfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinolunabetjojobetpusulabetvdcasinograndpashabetsekabetmatbetimajbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetromabettophillbetjojobetjojobetkingroyalDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetpusulabetcasibomdeneme bonusu veren sitelerjojobet giriş1wincratosroyalbetgameofbetgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetteosbetbetgitbetgitwbahisinterbahisbetbey girişwbahisinterbahisbetgarantitlcasinograndpashabetsekabet girişmatbetsekabetimajbetpusulabetsekabet girişsuperbetinpalacebetnesinecasinobetsalvador girişbetsalvadorpalacebetpalacebet girişholiganbet girişholiganbettlcasinotlcasino girişgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabet girişpusulabet girişdeneme bonusu veren siteler Built with ❤︎ by appycodes