गाजोलडोबा तीस्ता बैराज से तीन अज्ञात शव बरामद

राजगंज, 4 अक्टूबर (नि.सं.)। गाजोलडोबा तीस्ता बैराज से तीन अज्ञात शव बरामद किए गए है। प्रशासन इस बात की जांच कर रही है कि सिक्किम में आये बाढ़ में बहकर शव यहां पहुंचा तो नहीं है। दरअसल, पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण तीस्ता पर बने बांध टूट गया है। जिससे सिक्किम में बाढ़ आ गया है। प्रशासन का अनुमान है कि उसी पानी में बह कर तीनों शव यहां पंहुचा है। जिसमें दो पुरुष और एक महिला का शव है। तीनों शवों को प्रशासन ने बरामद कर लिए है। हालांकि शवों की पहचान नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि गाजोलडोबा इलाके में कुछ लोग भी पानी में बह गए थे, लेकिन बाद में उन्हें सही सलामत बरामद कर लिया गया।


इस संबंध में राजगंज बीडीओ पंकज कोनार ने कहा कि तीस्ता बैराज की स्थिति काफी चिंताजनक है। जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रहा है। जिस वजह से सभी सुरक्षा उपाय किए गए है। वहीं, तीन शव भी बरामद किए गए है। उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *