गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,16 मार्च (नि.सं.)। फूलबाड़ी के निवासियों ने एक महिला को 10 किलो गांजे के साथ एक महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। यह घटना फूलबाड़ी पश्चिम धनतला इलाके की है। बताया गया है कि उक्त महिला तस्करी के लिए 10 किलो गांजा लेकर जा रही थी।


हालांकि, फूलबाड़ी में पुलिस को देख महिला ने गांजे के पैकेट को फूलबाड़ी कैनल में फेंक दिया।इसके बाद महिला ने कुछ स्थानीय बच्चों को रूपये का प्रलोभन देकर गांजे के पैकेट को कैनल से निकाले की कोशिश कर रही थी।संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने महिला को पकड़ा।

बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी।खबर मिलते ही एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। हालांकि, महिला का नाम व पता नहीं चला पाया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *