सिलीगुड़ी, 5 जनवरी (नि.सं.)। गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम रीना चौधरी (31), सजल महंत (21) और साजिबुल शेख (31)हैं।
बताया गया है कि नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने नक्सलबाड़ी के सातभाइया मोड़ से उक्त तीन लोगों को गांजे के साथ उस समय गिरफ्तार किया जब वे नक्सलबाड़ी से सिलीगुड़ी में गांजा की तस्करी करने जा रहे थे। आरोपियों के पास से 23 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आज आरोपियोें सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया हैै।