गांजे की तस्करी में तीन पर्यटक गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी, 25 जून(नि.सं.)। पर्यटक के रूप में घूमने आये तीन लोगों को गांजे की तस्करी करने के मामले में जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक महिला भी है। आरोपियों के नाम रेशमा देवनाथ, उत्तम दास और तपन पाल हैं। तीनों आरोपी त्रिपुरा के रहने वाले बताए जा रहे है।


कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार को गुप्त सूत्रों के आधार पर जलपाईगुड़ी के विवेकानंदपल्ली इलाके में अभियान चलाया,जहां एक छोटी वाहन को जब्त किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद वाहन में सवार यात्रियों ने कहा कि वे त्रिपुरा से सिलीगुड़ी जा रहे हैं।

हालांकि, पुलिस को उन लोगों पर संदेह हुआ। इसके बाद तलाशी के दौरान वाहन से 108 किलो गांजा बरामद किया गया। साथ ही वाहन में सवार तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्त ने कहा कि रविवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *