सिलीगुड़ी में बिरयानी दुकान में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग

सिलीगुड़ी, 17 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी ईस्टर्न बाईपास से सटे बानेश्वर मोड़ पर एक बिरयानी की दुकान में गैस सिलेंडर में आग लगने से भीषण आग लग गई।
बताया जा रहा है कि दुकान में खाना बनाते समय अचानक गैस लीक हो गई। देखते ही देखते आग दुकान के अंदर फैल गई। आग बुझाने के लिए सबसे पहले आस-पास के लोग आगे आए। दुकान के अंदर से कुल चार गैस सिलेंडर निकाले गए। आस-पास के लोगों की कोशिशों से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। बाद में एक दमकल की इंजन, आशीघर चौकी और ट्रैफिक पुलिस के लोग भी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी की कोशिशों से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
आरोप है कि आग लगने के करीब आधे घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिस वजह से आस-पास के लोगों ने गुस्सा दिखाया। हालांकि, दुकान में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दुकान को मामूली नुकसान हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *