गौतम देव को दी गई सिलीगुड़ी के नगर प्रशासक की जिम्मेदारी

सिलीगुड़ी, 6 मई (नि.सं.)। गौतम देव को सिलीगुड़ी के नगर प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है। नगर प्रशासक मंडली में गौतम देव के अलावा रंजन सरकार, विवेक वैद और आलोक चक्रवर्ती भी होंगे। प्रशासक मंडली में इन सदस्यों के नामों की घोषणा आज एक नई विज्ञप्ति के माध्यम से की गई है।


गौतम देव ने कहा कि वह कल जिम्मेदारी संभालेंगे। फिलहाल उनका पहला लक्ष्य कोरोना परिस्थिति से निपटना है। अशोक भट्टाचार्य पिछले पांच साल से सिलीगुड़ी के मेयर थे और वे लगभग एक वर्ष तक प्रशासक की जिम्मेदारी भी संभाली।

इसलिए गौतम देव भी उनसे बात करेंगे। गौतम देव ने यह भी कहा कि वह सभी वार्ड को-ऑडिनेटरों के साथ एक बैठक करेंगे। वह कोविड की स्थिति में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के साथ भी चर्चा करेंगे। गौतम देव कल सिलीगुड़ी नगर निगम जाने वाले हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *