गौतम देव को नगर प्रशासक की जिम्मेदारी देने के बाद शंकर-अशोक ने राज्य सरकार के फैसले पर उठाये सवाल

सिलीगुड़ी, 6 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य ने गौतम देव की सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक के रूप में नियुक्ति पर क्षोभ प्रकट किया है। साथ ही विधायक शंकर घोष ने राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है। राज्य सरकार ने आज एक नई विज्ञप्ति के माध्यम से गौतम देव को नगर प्रशासक का चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया है।


इसके बाद अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में विपक्ष और सत्ताधारी के लिए अलग-अलग कानून हैं। सभी मामलों में एक होना चाहिए। मैं चुनाव हार गया हूं। मैं प्रशासक नहीं बनना चाहता। लेकिन कोलकाता में जो हुआ वह यहां भी होना चाहिए था। मुझे पहले जानकारी देनी चाहिये थी। इसके बाद निर्णय लेना चाहिये था।

वहीं, सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने कहा कि राज्य सरकार अपनी इच्छानुसार प्रशासक को ठीक कर रही है। यह दुर्भाग्य की बात है। शहर के लोग तय करेंगे कि यह फैसला कितना सही है।


उल्लेखनीय है कि महापौर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अशोक भट्टाचार्य लगभग एक साल बाद तक सिलीगुड़ी के नगर प्रशासक थे।अशोक भट्टाचार्य ने सवाल किया कि फिरहाद हकीम को कोलकाता में फिर से प्रशासक बनाया गया है, लेकिन सिलीगुड़ी में उन्हें छोड़ कर गौतम देव को प्रशासक क्यों बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *