गौतम देव ने विभिन्न वार्डों में किया चुनाव प्रचार

सिलीगुड़ी,6 फरवरी (नि.सं.)। नगर निगम चुनाव से पहले अंतिम रविवार को गौतम देव आज सुबह से शहर के विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार किया। गौतम देव आज सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 33 नंबर वार्ड में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।


वह 33 नंबर वार्ड के अलावा दोपहर को 6 नंबर वार्ड में भी चुनाव प्रचार किया। इस दौरान गौतम देव ने वहां के निवासियों से बातचीत की। गौतम देव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा मैं सभी वार्डों में जा रहा हूं। लोगों से मिल रहा हूं। मुझे लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बार नगर निगम में तृणमूल सत्ता में आ रही है। माकपा को 3-4 सीटें मिलेंगी। अशोक भट्टाचार्य की भी हार होने वाली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *