शहर में बढ़ रहा अपराध, मुंह पर काला कपड़ा बांधकर सीटू ने किया मौन प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 21 दिसंबर (नि.सं.)। शहर में एक के बाद एक हत्या,छिनताई और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। शहर में दिन-ब-दिन कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। इन तमाम आरोपों को लेकर आज दार्जिलिंग जिला सीटू ने एक रैली निकाली है। साथ ही मुंह पर काला कपड़ा बांधकर मौन विरोध प्रदर्शन भी किया।


दार्जिलिंग जिला सीटू के सदस्यों ने आज सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर मुंह पर काला कपड़ा बांधकर कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए हाथों में प्लैकार्ड लेकर मौन विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में एक के बाद एक हो रहे अपराध को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ क्षोभ प्रकट किया।

संगठन की ओर से बिमल पाल ने कहा कि शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण शहर में दिन-ब-दिन हत्या और डकैती जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन को भी नहीं बख्शा जा रहा है। आम जनता असुरक्षा के अभाव में जुझ रहे है। इसलिए हम आज मौन विरोध में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर प्रशासन ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की तो बृहद आंदोलन किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *