घर के पास एक पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

राजगंज,19 मार्च (नि.सं.)। घर के पास एक पेड़ से एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। यह घटना आज सुबह राजगंज ब्लॉक के संन्यासिकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत पागलारहाट के दलीलजोत इलाके में घटी है। मृत युवक का नाम ऋत राय (23) है।


पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक ऋत घर का इकलौता बेटा था। वह सिलीगुड़ी में एक निजी कंपनी में काम करता था। आज सुबह परिजनों ने घर के पास एक पेड़ से लटकता उसका शव देखा। हालांकि, परिजनों को समझ नहीं आ रहा कि उसने क्यों इस घटना को अंजाद दिया।घटना के बाद राजगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *