घोर अमानवीयता! महिला का अंतिम संस्कार किए बिना ही श्मशान घाट पर शव छोड़ गए परिजन

सिलीगुड़ी, 26 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में एक बार फिर अमानवीयता की घटना सामने आयी है। परिजन अंतिम संस्कार किए बिना ही श्मशान घाट पर शव छोड़कर चले गए। अंतत: स्वयंसेवी संगठन व पुलिस शव का अंतिम संस्कार करने के लिये आगे आई है।


आज सुबह एक महिला के शव को उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार किए बिना ही किरणचंद्र श्मशान घाट पर शव छोड़कर चले गए। श्मशान घाट के कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। आखिर में श्मशान घाट के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी प्रधाननगर पुलिस को दी।

इसके बाद डॉक्टर द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद मुक्तधारा फाउंडेशन नामक स्वयंसेवी संस्था द्वारा महिला का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि, मृतक का नाम और पता ज्ञात नहीं हो पाया है। इस तरह की अमानवीय घटना को लेकर हर कोई सवाल उठा रहा है।


उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इसी तरह बिनय मोड़ के पास सड़क पर एक वाहन में एक व्यक्ति का शव मिला था। बाद में स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों ने जाकर पार्थिव शरीर को श्मशान घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *