सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास इलाके से विशालकाय अजगर बरामद 

सिलीगुड़ी,18 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास इलाके के पास स्थित भारी मोड़ क्षेत्र में एक परित्यक्त जगह से विशालकाय अजगर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह एक गोदाम के कर्मचारियों ने सबसे पहले इस अजगर को देखा। इतने बड़े अजगर को देखकर इलाके में दहशत फैल गई और तुरंत इसकी सूचना सारुगाड़ा रेंज को दी गई। 

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू किया गया। वन विभाग के अनुसार, अजगर की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक निगरानी के बाद उसे फिर से जंगल में छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes