सिलीगुड़ी, 7 जुलाई (नि.सं.)। गृहिणी को ससुराल में नहीं घुसने देने का आरोप ससुराल वालों के खिलाफ उठे है। यह घटना सिलीगुड़ी के अशोकनगर इलाके की है। देवयानी राय कोलकाता के काटोवा की रहने वाली है। 2019 में सिलीगुड़ी के अशोकनगर के निवासी मेघनाथ राय के बेटे चिरंजीत राय के साथ देवयानी राय की शादी हुई थी। गृहिणी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ससुराल वाले शादी के बाद दहेज की मांग में उस पर अत्याचार करते थे।
इतना ही नहीं ससुराल वालों ने कई हथकंडे अपनाकर उसे उसके पति चिरंजीत राय से अलग करने की कोशिश भी की। गृहिणी देवयानी राय ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का अवैध संबंध में है। करीब सात महीने तक गृहिणी काटोवा में अपने पिता के घर में थी। आरोप है कि जब वह अपने ससुराल आई तो उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। बुधवार रात को फिर से गृहिणी ससुराल में घुसने की कोशिश की। लेकिन कथित तौर पर ससुराल वालों ने उसे धक्का मारकर गेट से बाहर निकाल दिया।
वहीं, दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस गृहिणी को ससुराल में प्रवेश करने में विफल रही। बाद में गृहिणी ने ससुराल वालों के खिलाफ एनजेपी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी ससुर मेघनाथ राय ने कहा कि लड़के ने तलाक के लिए अर्जी दी है।