ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन के संस्थापक अनंतदेव वर्मा ने राजगंज में की सभा

राजगंज,21 नवंबर (नि.सं.)। ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) के संस्थापक अनंतदेव वर्मा ने राजगंज में एक सभा की है। ज्ञात हो कि आज वह संगठन के सदस्यों के साथ संगठनात्मक चर्चा करने आए थे। बाद में उन्होंने एक सभा की।


आज राजगंज के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के हरिचरणभिटा गांव में एक सभा किया गया। आज करीब 11 बजे अनंतदेव वर्मा राजगंज के हरिचरणभिटा गांव पहुंचे। उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों को तैनात किया गया था। इसके अलावा कुछ नारायणी सैनिक भी थे।

इससे पहले आज उन्होंने हरिचरणभिटा के पंचानन राय के आवास पर सदस्यों के साथ 30 मिनट की संगठनात्मक चर्चा की। बाद में उन्होंने उक्त गांव में एक सभा को संबोधित किया। वहां उन्होंने राजबंशी समुदाय की संस्कृति के बारे में जागरूकता फैलाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *