शुभेंदु अधिकारी PA हत्या मामला: हत्या में इस्तेमाल गाड़ी का नंबर सिलीगुड़ी से जुड़ा निकला

सिलीगुड़ी, 7 मई (नि.सं.)। शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या मामले में इस्तेमाल गाड़ी के नंबर प्लेट का लिंक सिलिगुड़ी से जुड़ने पर पुलिस हरकत में आ गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नंबर प्लेट की जांच करते हुए पुलिस गाड़ी मालिक विलियम जोसेफ तक पहुंची और रातोंरात पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। पूछताछ में सामने आया कि विलियम ने अपनी गाड़ी बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन दिया था। आशंका जताई जा रही है कि वहीं से गाड़ी का नंबर प्लेट कॉपी कर अपराध में इस्तेमाल किया गया। खास बात यह रही कि जिस गाड़ी का नंबर इस्तेमाल हुआ, वह अब भी मालिक के घर पर मौजूद है। सभी दस्तावेज और विज्ञापन दिखाने के बाद पुलिस ने विलियम को छोड़ दिया। आरटीओ रिकॉर्ड से सिलीगुड़ी का पता मिलने के बाद माटीगाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *