हल्दीबाड़ी चाय बागान में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

बनारहाट, 12 सितंबर (नि.सं.)। बनारहाट के हल्दीबाड़ी चाय बागान के 35 नंबर सेक्शन में वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में एक वयस्क तेंदुआ फंस गया है।बताया गया है कि कुछ दिनों से बागान में उक्त तेंदुए को घूमते देखा जा रहा था।


जिसके चलते चाय बागान के श्रमिक दहशत में थे। इसकी जानकारी बागान प्रबंधन को देने पर बिन्नागुड़ी वन विभाग के अधिकारियोें के पास तेंदुए को पकड़ने के लिये एक आवेदन दिया गया।इसके बाद बकरी की लालच देकर चाय बागान में एक पिंजरा गया।

आज श्रमिकों ने उक्त पिंजरे में तेंदुए को फंसा हुआ देखा। घटना की खबर मिलते ही बिन्नागुड़ी वाइल्डलाइफ स्क्वाड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि तेंदुए को लाटागुड़ी प्रकृति पर्यवेक्षण केंद्र में ले जाया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *