राजगंज, 27 मई (नि.सं.)। राजगंज के हनुमान मंदिर में वार्षिक पूजा को लेकर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बुधवार से शुरू हुए इस दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव में सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।जानकारी के अनुसार, राजगंज के तोताईगछ-दुर्बागछ सार्वजनिक मंदिर निर्माण समिति की पहल पर पिछले 12 वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बजरंगबली की पूजा के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं की विशेष पूजा भी की जा रही है।मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बुधवार सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। दिनभर पूजा के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। हर साल की तरह इस बार भी राजगंज, सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे है। आज और कल भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
