हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात: हाथियों ने उजाड़ी किसानों की 30 बीघा में लगी फसलें

नक्सलबाड़ी,16 अक्टूबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी के मनीराम ग्राम पंचायत अंतर्गत बड़ो मनीराम इलाके में हाथियों के झुंड ने शनिवार रात को जम कर उत्पात मचाया है। हाथियों के झुंड ने करीब 30 बीघा जमीन पर लगे धान की फसल को पैरों से रौंदकर तहस नहस कर दिया।

बताया गया है कि शनिवार की देर रात को हाथियों के झुंड ने धान के खेत पर जमकर तांडव मचाया है। स्थानीय किसानों ने बताया कि साल में एक बार धान की खेती करने के बाद हाथियों के झुंड ने चावल की कटाई से पहले ही सारी फसलों को नष्ट कर दिया। आरोप है कि हर साल ऐसी घटनाओं के बावजूद वन विभाग द्वारा ऐसी कोई पहल नहीं की।

किसान नीरेंद्रनाथ सिन्हा ने कहा कि धान की कटाई की तैयारी की जा रही थी। इससे पहले हाथियों के झुंड ने रात में खेत में उत्पात मचाकर फसलों को नष्ट कर दिया है। किसी ने कर्ज लेकर तो किसी ने उधार लेकर खेती की थी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की तो किसान मर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes