सिलीगुड़ी, 12 जून (नि.सं.)। पहाड़ की परंपरा और संस्कृति को संजोए रखने के उद्देश्य से हिमालयन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के कृषि विपणन मंत्री दिलीप घोष शामिल हुए।
उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के रवींद्रभानु मंच पर पहाड़ी संस्कृति और परंपराओं पर आधारित इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मंत्री दिलीप घोष के साथ विश्वविद्यालय के कार्यवाहक रजिस्ट्रार भास्कर विश्वास और कई फिल्म निर्माता भी मौजूद रहे।
इस मौके पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि पहाड़ की विरासत को सहेजने के साथ-साथ क्षेत्रीय संस्कृति को फिल्मों के जरिए सामने लाकर पर्यटन को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने आंचलिक सिनेमा के निर्माण पर जोर देते हुए इसे पर्यटन को नई दिशा देने का माध्यम बताया।
