सिलीगुड़ी,20अक्टूबर (नि.सं.)। दीपावली से पहले हिमालयन नेचर एडवेंचर फाउंडेशन ने आतिशबाजी और डेंगू को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया है।
आज संगठन के सदस्यों ने सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम परिसर से "से नो टू क्रैकर्स" और डेंगू के खिलाफ जागरूकता फैलाने के संदेश के साथ एक रैली निकाली गई। यह रैली ने शहर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा की। रैली के माध्यम से आतिशबाजी के बजाय रोशनी के त्योहार का संदेश आम लोगों को दिया गया।