होली के त्योहार में झूमते दिखे सिलीगुड़ी के लोग

सिलीगुड़ी, 28मार्च (नि.सं.)। रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे होली है, होली खेले रघुवीरा अवध में, आज ब्रज में होली रे रसिया, तन रंग लो आज मन रंग लो। बुरा न मानो होली है…. होली के अवसर है सुबह से ही लोग होली के गीतों पर झूम रहे है।

आज के दिन लोग सभी गिले शिकवे भूलाकर एक दूसरें को होली के उत्सव पर अबीर गुलाल लगाकर बंधाई दे रहे है। इस मौके पर सिलीगुड़ी शहर भी रंगीन हो गई है। होली के रंग में रंगे सभी लोग मुंह से सिर्फ एक ही बात निकल रही है ‘बुरा न मानो होली है’। होली के उपलक्ष्य में सिलीगुड़ी के कई जगहों पर सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

पिछली बार कोरोना महामारी के कारण दागापुर के बशुंधरा में वसंत उत्सव रद्द कर दिया गया था। इस वर्ष भी एक आमंत्रणमूलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज सुबह से बशुंधरा में सास्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ है। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर छोटे-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आज पूरे हिंदूस्तान में रंगों का त्योहार होली को बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आज पूर हिंदूस्तान में रंगो के त्योहार होली को बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग गुलाल लगाते नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes