राजगंज, 14 अप्रैल (नि.सं.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल राजगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। यह जनसभा राजगंज के फाटापुकुर स्थित बुड़िमोड़ मैदान में आयोजित होगी, जहां भाजपा उम्मीदवार दिनेश सरकार के समर्थन में सभा की जाएगी। सभा को लेकर मंच निर्माण, मैदान की सजावट और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था सहित सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।
सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभास्थल और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड की मदद से निगरानी रखी जा रही है। भाजपा नेताओं का दावा है कि पॉयला बैसाख के दिन होने वाली इस जनसभा में भारी भीड़ उमड़ेगी और पूरा मैदान खचाखच भरा रहेगा।
