सिलीगुड़ी में भीषण हादसा: सिलीगुड़ी टाइम्स में खबर प्रकाशित होने के दो दिन बाद घटनास्थल पहुंचे अधिकारी

सिलीगुड़ी, 21 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी के सेवक रोड पर एक तेज़ रफ़्तार कार ने एक युवक की जान ले ली। घटना के बाद सिलीगुड़ी टाइम्स ने इस भयानक घटना का CCTV फुटेज दिखाया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शनिवार को सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक डीसीपी काजी शमसुद्दीन अहमद ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, अब तक हादसे में शामिल कार का पता नहीं चल पाया है। डीसीपी ने कहा कार का नंबर जानने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 12:30 बजे सेवक रोड पर एक युवक और युवती पैदल जा रहे थे। उसी दौरान एक बेकाबू कार ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क से काफी दूर जा गिरे। हादसे में शंकर छेत्री नामक युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना पानीटंकी पुलिस फाड़ी के निकट हुई है। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया और अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सेवक रोड जैसी व्यस्त सड़क पर देर रात हुई इस घटना के बावजूद दो दिन तक कार का पता न चलने पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे है। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि गुरुवार रात घटना होने के बावजूद शुक्रवार को मौके पर पुलिस क्यों नहीं पहुंची। हालांकि ट्रैफिक डीसीपी ने कहा है कि आरोपी कार की तलाश में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetxxxxjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdegiscek2bahiscasinosekabetmatbetimajbetvdcasinovdcasinopusulabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandrainterbahisperabet girişjojobet güncel giriştipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomcasibomgrandpashabetdegiscek1perabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetpalacebetbetsalvadorcasinoroyalbetplaymercurecasinoesbetbetbeynesinecasinowbahisjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetgrandpashabetgrandpashabet girişwbahis girişwbahistempobetcasibom Built with ❤︎ by appycodes