सिलीगुड़ी, 9 दिसंबर (नि.सं.)। इलाज मेें लापरवाही के चलते एक महिला की मौत का आरोप लगाकर मरीज के परिजनों द्वारा बुधवार रात को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया गया। बाद में सिलीगुड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य किया।
बताया गया है कि शांतिनगर की निवासी पिंकी राय ने बुधवार सुबह अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला स्वस्थ थी और परिवार के सदस्य अस्पताल में ही थे। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया कि पिंकी की शाम को आईसीयू में ले जाने के दौरान मौत हो गई। उन्हें मौत का सही कारण नहीं बताया गया है।
घटना के बाद परिवार वालों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। जिससे अस्पताल में तनाव का माहौल देखा गया। वहीं, घटना की खबर मिलते सिलीगुड़ी पुलिस ने मौके पर और स्थिति को सामान्य किया।
मृतक की भाभी लक्ष्मी दास ने बताया कि पिंकी शाम तक पूरी तरह स्वस्थ थी। अस्पताल के अधिकारियों ने अभी तक उसकी अचानक मौत का सही कारण नहीं बताया है।