पारिवारिक अशांति! गृहिणी का शव घर से बरामद

खोरीबाड़ी,17 अगस्त (नि.सं.)। पारिवारिक विवाद के बाद गृहिणी का शव घर से बरामद किया गया है। खोरीबाड़ी गाजी जोत की घटना है। मृतक का नाम गीता सिंह है।
बताया जा रहा है कि 10 साल पहले गाजी जोत के निवासी बापी महंत की शादी गीता सिंह से हुई थी। उनके 3 बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के बाद बापी शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। बापी पहले भी मारपीट के आरोप में जेल जा चुका है। आरोप है की शनिवार की सुबह उसने कथित तौर पर फिर अपनी पत्नी को पीटा था। इसके कुछ देर बाद घर के अंदर से गीता का शव बरामद हुआ।
सूचना पाकर खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर थाना ले आई। शव को कल पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा जाएगा।
मृतक की मां ने पूरी घटना में आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। इधर, खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetgrandoperabetjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetcasibomteosbet giriştipobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibomsekabet girişmatadorbetsahabetonwinjojobetjojobet girişsuperbetin girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın alcasinolevant girişcasibomjojobet1winbetgitromabetgameofbetgrandpashabetsekabetmatbetimajbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelernesinecasinoŞans Casinocasibom Built with ❤︎ by appycodes