हम अलग राज्य नहीं पहाड़ का विकास चाहते हैंः बिनय तमांग

सिलीगुड़ी, 26 दिसंबर (नि.सं.)। पृथक राज्य नहीं बल्कि पहाड़ का विकास ही उनका लक्ष्य है। भाजपा ने गोरखालैंड का लॉलीपॉप दिखाकर चुनाव से पहले सिर्फ पहाड़ के लोगों से केवल वोट हासिल किया है। भाजपा ने पहाड़ वासियों के साथ धोखा किया है। हाल में ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पहाड़ के नेता बिनय तमांग ने आज सिलीगुड़ी पहुंचकर ऐसे ही टिप्पणी की है।


एनजेपी स्टेशन पहुंचने पर पहाड़ और समतल के तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे एनजेपी आईएनटीटीयूसी ऑफिस पहुंचे। वहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पहाड़ के लोगों का विकास करना है।

इसलिए वे पहाड़ के विकास के लिए बिमल गुरुंग के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। भाजपा अलग राज्य के नाम पर जनता को ठग रही है। जनता यह समझ चुकी है। इसलिए वे अब एक अलग राज्य नहीं चाहते हैं बल्कि पहाड़ के समग्र विकास की मांग करते हैं जो कि राज्य सरकार के सहयोग से ही किया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *