सिलीगुड़ी के हैदरपाड़ा में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर 

सिलीगुड़ी, 12 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण तोड़ने को लेकर वार्ड नंबर 40 के हैदरपाड़ा इलाके में भारी तनाव फैल गया। 

जानकारी के अनुसार, हैदरपाड़ा मेन रोड पर करीब छह दुकानों को निगम ने तोड़ दिया। जैसे ही तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई, निगम अधिकारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि जमीन को लेकर हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद बिना किसी पूर्व नोटिस के अचानक कार्रवाई की गई।

दुकानदारों और जमीन मालिकों ने कुछ समय की मांग की, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। इससे नाराज होकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और कुछ समय के लिए तोड़फोड़ का काम रोक दिया। हालांकि, बाद में प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को पूरा करते हुए सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes