सिलीगुड़ी , 02 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मानो ‘जंग’ का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को शहर के वार्ड नंबर 40 स्थित प्रणामी मंदिर रोड इलाके में एक अपार्टमेंट के भूतल पर अवैध रूप से बनाए गए हिस्से को तोड़ने का अभियान चलाया गया।नगर निगम सूत्रों के अनुसार, संबंधित निर्माण स्वीकृत नक्शे के बाहर किया गया था, जिसके चलते नियमों के तहत अवैध हिस्से को तोड़ने का निर्णय लिया गया। अभियान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से सिलीगुड़ी नगर निगम शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है।
वहीं, कार्रवाई के बाद मकान मालिक ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व नोटिस के ही नगर निगम ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। उनका कहना है कि इलाके में कई अन्य अवैध निर्माण भी मौजूद हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने प्रशासन पर चयनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाया है।