सिलीगुड़ी में पार्किंग समस्या का समाधान जल्द? कंचनजंघा स्टेडियम के मेला मैदान को पार्किंग जोन बनाने की तैयारी, निगम और पुलिस ने किया निरीक्षण

सिलीगुड़ी, 30 जून (नि.सं.)। शहर की लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या के समाधान के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम और सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में आज नगर निगम के आयुक्त वीर विक्रम राय ने कंचनजंघा स्टेडियम के मेला मैदान का निरीक्षण किया।

इस दौरान सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के ट्रैफिक डीसीपी काजी शमसुद्दीन अहमद, निगम और पुलिस के अन्य अधिकारी तथा सिलीगुड़ी के व्यवसायी वर्ग के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। कंचनजंघा स्टेडियम के मेला मैदान को पार्किंग जोन के रूप में विकसित किया जा सकता है या नहीं, इसी संभावना का आकलन करने के लिए यह निरीक्षण किया गया। 

अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का दौरा कर यह भी देखा कि किस प्रकार की आधारभूत संरचना तैयार करने से अधिकतम संख्या में वाहनों की पार्किंग संभव हो सकेगी। साथ ही पार्किंग में प्रवेश और निकास मार्ग सहित सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई।

निरीक्षण के बाद आयुक्त वीर विक्रम राय ने कहा कि कंचनजंघा स्टेडियम के मेला मैदान में पार्किंग व्यवस्था की पर्याप्त संभावना है। इस परियोजना को लागू करने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना और वित्तीय प्रावधान को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

वहीं, सिलीगुड़ी के व्यवसायी वर्ग के प्रतिनिधि राजू साहा ने कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक पर्याप्त पार्किंग की कमी है। बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन निर्धारित पार्किंग स्थान न होने के कारण लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पड़ता है। इससे रोजाना जाम की स्थिति पैदा होती है और आम लोगों के साथ-साथ व्यवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortsezarcasinocasinopermatadorbetjojobetjojobet giriş Built with ❤︎ by appycodes