इंटरसिटी एक्सप्रेस में संदिग्ध सूटकेस मिलने से मचा हड़कंप, बम स्क्वायड दस्ता कर रहा जांच

सिलीगुड़ी, 23 जनवरी (नि.सं.)। गणतंत्र दिवस से पहले सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से संदिग्ध सूटकेस मिलने से स्ट्रेशन परिसर में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि अलीपुरद्वार से सिलीगुड़ी स्टेशन पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध रूप में उक्त लाल सूटकेस पाया गया है। जिसके बाद ट्रेन और प्लेटफार्म को खाली करा लिया गया है। वहीं, आनन-फानन में रेलवे पुलिस ने इसकी खबर सीआईडी बम स्क्वायड टीम को दी। खबर मिलते ही बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes