सिलीगुड़ी, 27 जून (नि.सं.)। उत्तर बंगाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जाएगा। शनिवार को सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री इंद्रनील खा ने यह जानकारी दी।
बताया गया है कि मंत्री इंद्रनील खा सिलीगुड़ी पहुंचने के बाद कंचनजंघा स्टेडियम गए। उन्होंने स्टेडियम के मैदान के साथ-साथ गैलरी और अन्य बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान स्टेडियम की हालत काफी खराब है और चारों तरफ घास-फूस व झाड़ियों से भर गया है। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम का बुनियादी ढांचा सुधार कर उत्तर बंगाल में एक और आधुनिक स्टेडियम तैयार किया जाएगा।
