अंतर्राष्ट्रीय बांग्ला भाषा संस्कृति समिति की ओर से मनायी गयी ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती

सिलीगुड़ी, 26 सितंबर (नि.सं.)। अंतर्राष्ट्रीय बांग्ला भाषा संस्कृति समिति की सिलीगुड़ी शाखा की ओर से ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती मनाई गयी। समिति के कार्यकर्ताओं ने आज सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन कर ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती मनाई।


इसके साथ ही ‘एनी फिरे जाओ’ नामक एक पुस्तक प्रकाशित की गयी। यह पुस्तक सिलीगुड़ी की निवासी बबली राय देव द्वारा लिखी गई है।बताया गया है कि 400 पन्नों की इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य सांपों के बारे में लोगों के मन से आतंक को दूर करना है।आज समिति के सचिव सजल कुमार गुह ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर के जन्मदिन के इस विशेष दिन पर उक्त पुस्तक को प्रकाशित की गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *