इस्लामपुर, 20 सितंबर (नि.सं.)। घर से करीब 200 मीटर दूर बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना रविवार रात उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के पंजीपारा के सातभीटा इलाके की है। घायल व्यक्ति का नाम अब्दुल गनी है।मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को अब्दुल गनी पंजीपारा बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहा था।
तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने अब्दुल पर फायरिंग कर फरार हो गया। जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद आनन – फानन में घायल अब्दुल को स्थानीय लोगों की मदद से इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच घटना की खबर मिलते ही गोलपोखर थाना के पंजीपारा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।
वहीं, घायल अब्दुल के परिजनों द्वारा इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।