इस्लामपुर में आग्नेयास्त्र के साथ सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

इस्लामपुर, 27 जुलाई (नि.सं.)। इस्लामपुर पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ इस्लामपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सुरक्षा कर्मी का नाम विश्वजीत थापा है। वह इस्लामपुर के न्यूटाउन इलाके का निवासी है।


आरोप है कि रविवार रात को उसने हवा में गोली चलायी।घटना की खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आग्नेयास्त्र केे साथ उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की है। इस्लामपुर जिला पुलिस अधीक्षक सचिन मक्कड़ ने कहा कि संभवत वह शराब के नशे में धुत था। आज उसे इस्लामपुर अदालत में पेश किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *