इस्लामपुर में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

इस्लामपुर,28 जनवरी (नि.सं.)।उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना अंतर्गत के बरट इलाके में एक बाइक और एक वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक का नाम परेश देवनाथ है। वह इस्लामपुर थाने के बरट इलाके का निवासी था।स्थानीय सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी से आ रही एक छोटी वाहन अनियंत्रित होकर एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसकेे चलते घटनास्थल पर ही परेश देवनाथ की मौत हो गयी।

वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही इस्लामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes