आईएसएल में खेलेंगा राजगंज का बेटा मनोज मोहम्मद

राजगंज, 16 जून (नि.सं.)। राजगंज के बेटे मनोज मोहम्मद आईएसएल में खेलने जा रहे हैं। पूरे राजगंज में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो मनोज इस साल आईएसएल में नजर आएंगे। लेकिन वह उस क्लब के नाम का खुलासा नहीं करना चाहते जिसके लिए वह खेल रहे हैं। इस समय मनोज राजगंज में हैं। साथ वह तैयारी में कोई कमी नहीं रखी है। राजगंज में मनोज ईस्ट बंगाल एकेडमी मैदान में जोरों शोरों से तैयारियां कर रहे है। राजगंज बाजार संलग्ल बाबूपाड़ा निवासी मनोज मोहम्मद शुरू से ही ईस्ट बंगाल के लिए खेल चुके हैं।


राष्ट्रीय फूटबॉल में लगातार सफलताओं के बाद राजगंज के मनोज अब खेल के मैदान पर एक जाना-पहचाना चेहरा बन गये है। इस बार उनका लक्ष्य आईएसएल है। मनोज ने कहा कि वह दो साल पहले ईस्ट बंगाल- महामेडान लिए खेल चुके है। बंगाल के लिए खेलने के लिए राजगंज के एक गांव से जा रहा हूं। इस बार मैं बंगाल के बाहर आईएसएल के लिए मौका पाकर बहुत खुश हूं। मैं अच्छा खेलने की कोशिश करूंगा। वह पहले से ही राजगंज में सुबह-शाम की तैयारी कर रहे हैं। कोच के मुताबिक अभ्यास सत्र चल रहा है।

राजगंज वेलफेयर फुटबॉल अकादमी के संयोजक अरविंद शर्मा ने कहा कि मनोज बहुत अच्छा लड़का है। वह मैदान में खेलकर बड़ा हुआ है। उसके पास शुरू से ही वह प्रतिभा था। मनोज के अलावा कई अन्य को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिला है। मुझे यह देखकर गर्व हो रहा है। अगर कोई संस्था हमारी अकादमी की मदद के लिए हाथ बढ़ाता है तो राजगंज के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *