उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में हुई ओलावृष्टि

सिलीगुड़ी, 9 अप्रैल(नि.सं)।। गुरुवार को मौसम की मार से उत्तर बंगाल, पहाड़ एवं सिक्किम का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर बंगाल में दोपहर से ही मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया था। इसके बाद सिलीगुड़ी समते पुरे उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ-साथ बारिश भी हुई। वहीं इससे पहले आज सुबह पहाड़ एवं सिक्किम में बारिश एवं ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के चलते पहाड़ में घरों के बाहर रखे वाहनो ओर पेड़-पौधे पूरी तरह सफेद चादर में ढक गए। जिसे देख कर स्थानीय लोग काफी उत्साहित हो गये। इसके बाद से ही पहाड़ में ठंड फिर बढ़ गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *