जयगांव में होटल से व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद

जयगांव,29 जनवरी (नि.सं.)। अलीपुरद्वार के जयगांव स्थित एक होटल से एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। मृतक का नाम राजा छेत्री है। वह दार्जिलिंग के कॉलेजवैली का निवासी था।


बताया गया है कि दार्जिलिंग निवासी राजा छेत्री शनिवार शाम को जयगांव गया था। वहां एक होटल में उसने कमरा लिया था। आज सुबह होटल कर्मियों उसे काफी आवाज दी, लेकिन जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद कर्मियों ने खिड़की से व्यक्ति का फंदे से लटकता शव देखा।

जिसके बाद घटना की जानकारी जयगांव पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *