जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

धूपगुड़ी, 26 जुलाई (नि.सं.)। धूपगुड़ी-नाथुयागामी सड़क की दशा बेहाल होने के कारण स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग में सड़क पर धान के पौधे लगाकर प्रदर्शन किया। धूपगुड़ी टाउन मंडल भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में आज निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया।


लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से धूपगुड़ी से नाथुयागामी राजकिय राजमार्ग तक लगभग 1 किमी सड़क की हालत बेहाल पड़ी है,जिसके चलते हमेशा आम लोग दुर्घटनाओं का सामना करता पड़ता है। निवासियों का कहना है कि रोजाना छोटी बड़ी दुर्घटनाएं यहां घटते रहती है। नेताजीपाड़ा रोड की दशा बेहाल पड़ी है, इसके बावजूद धूपगुड़ी नगर पालिका इसे मरम्मत करने की कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसके प्रतिवाद में अंत में इलाके के लोगों ने धान के पौधे लगा कर विरोध-प्रदर्शन किया।

घटना की खबर मिलते ही धूपगुड़ी थाने की एक विशाल पुलिस वाहिनी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस से बहस करने लगे।युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक नगर पालिका के वाइस चेयरमैन खुद नहीं आकर सड़क मरम्मत का आश्वासन देते तब तक वे लेाग पथावरोध नहीं हटायेंगे। काफी देर तक पथावरोध होने के कारण इलाके में जाम की समस्या देखी गयी। अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के आश्वासन पर पथावरोध हटा लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *