जलपाईगुड़ी के करला नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद

जलपाईगुड़ी,17 नवंबर (नि.सं.) जलपाईगुड़ी के करला नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया गया है कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने करला पुल के नीचे उक्त शव को देखा।


इसके बाद घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। खबर मितले ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *