जलपाईगुड़ी के दसदरगा में मिले तेंदुए के पंजों के निशान

राजगंज, 21 अप्रैल (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी के दसदरगा में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। फिलहाल, तेंदुए को पकड़ने के लिये इलाके में पिंजरा लगाया गया है।


सूत्रों के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगों ने जलपाईगुड़ी सदर ब्लाॅक के दसदरगा चाय बागान व सब्जी खेती के पास तेंदुए के पैरों के निशान देखा। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही बेलाकोवा रेंज ऑफिस के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके में पिंजरा लगाया गया। रेंज ऑफिसर संजय दत्त ने कहा कि दसदरगा में तेंदुए के पैरों के निशान पाये गये है।

इस लिये इलाके में पिंजरा लगाया गया है। स्थानीय लोगों को बिना किसी काम के चाय बागान व जंगल में जाने से सतर्क भी किया गया। साथ ही इलाके में वनकर्मियों द्वारा गश्त भी लगाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *