जलपाईगुड़ी के करला नदी से 13 किलो की बोआल मछली बरामद

जलपाईगुड़ी, 27 फरवरी (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी के करला नदी में 13 किलो वजनी बोआल मछली जाल में फंसने से हड़कंप मच गया। बताया गया है कि आज सुबह एक व्यक्ति ने करला नदी से 13 किलो वजन की एक बोआल मछली पकड़ी।


 इसके बाद उक्त व्यक्ति ने बोआल मछली को स्टेशन बाजार में मछुआरों को मछली बेच दिया। विशालकाय मछली को देखने के लिये बाजार में आने वाले खरीदार दुकान के सामने जमा होने लगे।समाज व नदी बाजाओ कमिटी के संयोजक संजीव चटर्जी ने कहा कि नदी के पारिस्थितिकी तंत्र में लौटने के लिये इस तरह की मछलियां नदी में दिखाई दे रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *