जलपाईगुड़ी में नौंवी कक्षा की छात्रा की अस्वभाविक मौत से हड़कंप

जलपाईगुड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)।  जलपाईगुड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर – 9 के पीलखाना कॉलोनी में नौंवी कक्षा की छात्रा की अस्वाभाविक मौत से हड़कंप मच गया है। कोतवाली थाने की पुलिस ने सोमवार रात को छात्रा का शव उसके घर से फंदे से झूलता हुआ बरामद किया है। मृतक का नाम प्रियंका दास था। वे जलपाईगुड़ी सोनाली गर्ल्स बालिका विद्यालय की छात्रा थी।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर पर कोई नहीं था। छात्रा की मां जब काम के बाद रात को घर लौटी तो देखा की उसकी बेटी फंदे से झूल रही है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। वहीं, पुलिस ने आज शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdeneme bonusu veren sitelerligobetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetMeritkingJojobetJojobetjojobetgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes