जलपाईगुड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ युवक गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी,29 अप्रैल (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस ने 9एमएम पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक राउंड गोली भी बरामद किया है। आरोपी का नाम सुदीप दत्त है।वह जलपाईगुड़ी के पांडापाड़ा के निवासी है। सुदीप दत्त के खिलाफ असामाजिक गतिविधियों के कई आरोप है।

सूत्रों केे अनुसार आज दोपहर को पांडापाड़ा इलाके के सुदीप दत्त के साथ एक युवक का विवाद हुआ था। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल देखा गया था। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाने की विशाल पुलिस वाहिनी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के आने की भनक मिलते ही अन्य युवक फरार हो गया।लेकिन पुलिस ने सुदीप दत्त को पकड़ लिया।

वहीं, पुलिस को देख सुदीप ने अपने कमर से बंदूक निकाल कर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने उस बंदूक को बरामद किया। पुलिस का कहना है कि उक्त बंदूक में एक राउंड गोली भी था। इसी बंदूक के नोक पर सुदीप दत्त असामाजिक काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। गुरूवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetbetgarantijokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdegiscek2bahiscasinoholiganbetpusulabetgrandpashabetvdcasinosekabetmatbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandrabetparkgrandpashabet güncel girişjojobet güncel giriştipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomcasibomgrandpashabetdegiscek1grandpashabet güncel girişcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetpalacebetbetsalvadorcasinoroyalbetplaymercurecasinoesbetbetbeynesinecasinowbahisjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetgrandpashabetgrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes