जलपाईगुड़ी में व्यक्ति का शव बरामद

जलपाईगुड़ी,26 जुलाई (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी के 21 नंबर वार्ड के काॅलेजपाड़ा से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम अटल सिंह है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार अटल सिंह जलपाईगुड़ी के काॅलेजपाड़ा में अपने घर में अकेले रहते थे। अटल सिंह की पत्नी और बेटी काम के सिलसिले में दूसरी जगह पर रहते हैं।


अटल सिंह कैंसर से पीड़ित थे। स्थानीय लोगों ने कल रात से उन्हें नहीं देखा है। आज सुबह घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद देखकर लोगों ने उनके रिश्तेदारोंको इसकी जानकारी दी। रिश्तेदारों ने आकर घर की खिड़की तोड़ कर देखा कि अटल सिंह खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़े हैं।

इसके बाद घटना की जानकारी जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल के मुर्दाघर में भेजा।जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने के पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारणों का पता चल पायेगा। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *