जलपाईगुड़ी में चीन के खिलाफ भाजपा ने निकाला धिक्कार रैली, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जलपाईगुड़ी, 17 जून(नि.सं.)। चीन के हमले में शहीद हुए जवानों की याद में और इस घटना के खिलाफ जलपाईगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक धिक्कार रैली निकली गयी। रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष बापी गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार, जलपाईगुड़ी में कई देशप्रेमीयों ने शहीद जवानों याद करते हुए चीन के खिलाफ धिक्कार रैली भी निकली।


भाजपा द्वारा निकली गयी इस धिक्कार रैली में भाजपा के जिला अध्यक्ष बापी गोस्वामी सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रैली में शामिल लोगों को रोका। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कई भाजपा सदस्यों को हिरासत में लिया। भाजपा अध्यक्ष बापी गोस्वामी ने आरोप लगाया कि चीन के खिलाफ धिक्कार रैली करने की बात थी।

लेकिन, जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस ने रैली को रोकने के साथ ही कई कर्यकरतों को हिरासत में ले लिया। वहीं, जलपाईगुड़ी पुलिस ने कहा कि कोरोना काल के दौरान एक साथ लोगों को इतनी भीड़ इकठ्ठा होने की अनुमति नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *