जलपाईगुड़ी में भारी मात्रा में गांजा के साथ एक गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी, 05 जुलाई (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की पुलिस ने गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम तापस घोष है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूत्रों से जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक वाहन में गांजा की तस्करी की जा रही है।


जिसके बाद नेशनल हाईवे के गोशाला मोड़ पर पुलिस की टीम ने नाका चेकिंग शुरू किया। इसके दौरान तीस्ता ब्रिज पर एक वाहन को रोका गया। वाहन में तलाशी के दौरान पुलिस को करीब 28 किलो गांजा बरामद हुआ।

गांजा को वाहन के अंदर एक गुप्त स्थान बनाकर रखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने वाहन चालक तापस घोष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *