जलपाईगुड़ी में कोरोना मरीज की संख्या में कमी, अस्थाई स्वास्थ्य कर्मचारियों में नौकरी खोने का डर 

जलपाईगुड़ी,03 फ़रवरी (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी विश्व बंगला क्रीड़ागन में बने कोरोना अस्पताल में अब कोरोना मरीजों की संख्या कम होने लगी है। जो प्रशासन के लिए राहत की बात है। लेकिन अब कोविड अस्पताल में काम करने वाले अस्थाई स्वास्थ्य कर्मचारियों को काम खोने का डर सताने लगा है। क्योकि स्वास्थय अधिकारीयों ने काम बंद करने का निर्देश दिया है। स्वास्थय अधिकारी के निर्देश के बाद अस्थाई स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है।


गौरतलब है कि जलपाईगुड़ी विश्व बंगला क्रीड़ागन में करीबन 60 अस्थाई कर्मचारी पिछले एक वर्ष से काम कर रहे है।अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि कोरोना काल में अस्पताल में काम करना शुरू किया था। काम करने के दौरान उसे बताया गया था कि आगे उसे स्थाई नौकरी भी मिलेगी, लेकिन वैसा अब कुछ नहीं दिखा रहा है। अब तो काम बंद करने का निर्देश भी आ गया है। उसकी समस्याओं का हल होना चाहिए। 

वहीं, इस विषय पर अस्पताल के अधिक्षक गयाराम नस्कर ने कहा कि अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारियों का फंड नहीं आने की वजह से फ़िलहाल काम बंद रखने को कहा गया है। वहीं, फंड की समस्या को ले आला अधिकारीयों से वार्ता भी चल रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *